पुलिस ने 2 अभियुक्त को गांजा के साथ गिरफ्तार, वाहन को किया सीज

पुलिस ने 2 अभियुक्त को गांजा के साथ गिरफ्तार, वाहन को किया सीज

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -गोविन्द रावत

स्थान -अल्मोड़ा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा रचिता जुयाल के नेतृत्व में जिले भर में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैघ विक्री का चेकिंग अभियान जिले भर में जारी है। वहीं एस ओ सल्ट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में एसओजी/ANTF व सल्ट पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा झिमार भीताकोट तिराहे के पास चैकिंग के दौरान स्विफ्ट कार UK19A 0354 को चैक किया गया तो कार में दो अभियुक्त सवार थे ।

अभियुक्त के कब्जे से कब्जे से एक कट्टे में 10.050 किग्रा गांजा बरामद होने पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। कार को सीज किया गया। सल्ट पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों विरेन्द्र सिंह रावत उर्फ विक्की उम्र 39 वर्ष पुत्र मंगल सिंह रावत निवासी भवानीपुर बड़ी पीरुमदारा थाना रामनगर जिला नैनीताल, वीकेश रावत उम्र 45 वर्ष पुत्र स्व0 कुंवर सिंह रावत निवासी देवीपुर वासीटीला थाना रामनगर जिला नैनीताल।बरामद किए गए गांजे की कीमत तकरीबन 1,50,750/- रु0 आंकी की गई है। वहीं एस ओ सल्ट अजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि दोनों अभियुक्त गांजे को भीताकोट से रामनगर की ओर ले जा रहे थे।

वहा जाकर गांजे को ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में थे। चैकिंग के दौरान गिरफ्त में आ गये ।इस मौके पर एस ओ सल्ट अजेन्द्र प्रसाद, कांस्टेबल मो0 मंसूर, भूपेन्द्र पाल, मनमोहन सिंह आदि पुलिस कर्मी मौजूद थे