जंगली जानवरों से किसान परेशान सरकार से चकबंदी करने की उठाई मांग

जंगली जानवरों से किसान परेशान सरकार से चकबंदी करने की उठाई मांग

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -चम्पावत

एक तो बारिश के ना होने से मायूस है है .. जो किसान खेती करना भी चाहता है वह जंगली जानवरों से परेशान है…ऐसे में किसान सरकार से जानवरों से निजात दिलाने के साथ-साथ उनकी जमीन की चकबंदी करने की मांग कर रहा है… ताकि पहाड़ से लगातार हो रहें पलायन को रोका जा सकें। चंपावत जिले के दूरस्थ तल्ला देश के किसानों ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि क्षेत्र के किसान हाड़ तोड़ मेहनत का खेती करते हैं

लेकिन जंगली जानवर आकर उनकी फसल को चौपट कर जाते हैं जिस कारण किसानों में खेती के प्रति मोहभंग हो रहा है तथा पहाड़ों में खेत बंजर होते जा रहे हैं किसानों ने कहा कई बार शासन प्रशासन से जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक इस समस्या का कोई भी निदान नहीं हो पा रहा ऊपर से सूखे की मार ने किसानों की कमर तोड़ डाली है किसानों ने कहा अगर सरकार ने जल्द इस समस्या का समाधान नहीं किया तो कई किसान खेती करना छोड़ देंगे किसानों ने कहा सरकार पहाड़ी क्षेत्रों में चकबंदी व्यवस्था लागू करे तो तभी इस समस्या का कुछ निदान हो सकता है किसानों ने कहा इस समस्या के चलते तल्ला देश से भारी मात्रा में पलायन हो चुका है

कुल मिलाकर पहाड़ी क्षेत्रों में खेती करना किसानों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है अगर सरकार ने पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन को रोकना है तो किसानों की इस समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने होंगे ताकि पर्वतीय क्षेत्रों के खेत एक बार फिर से लहलहा उठे