
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -अशोक सरकार

स्थान -खटीमा

जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा में एसडीएम रविंद्र बिष्ट तथा नायब तहसीलदार द्वारा संयुक्त रूप से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक व पोलीथिन के खिलाफ छापेमार कार्रवाई की गई तथा जुर्माना भी वसूला गया। वहीं मछली मीट के दुकानदारों द्वारा फैलाई जा रही गंदगी से एसडीएम बहुत सख्त नजर आए और उन्होंने गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों को चेतावनी देते हुए बताया कि अपनी आदत से बाज नहीं आए


तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और दुकानों को सील किया जाएगा। आपको बता दें कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार उत्तराखंड में सिंगल यूज प्लास्टिक और पोलीथिन को प्रतिबंधित कर दिया गया है इसी के मद्देनजर खटीमा प्रशासन द्वारा सूचना मिलने पर छापेमार कार्रवाई की गई और उनके चालान काटे गए। गौरतलब है कि बाजार के बीच स्थित नाले को गंदगी व कूड़े से पाटकर बुरी तरह अवरुद्ध कर दिया गया है

जिससे वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है। वहीं इस मामले में उप जिला अधिकारी रविंद्र बिष्ट ने मीडिया से बताया कि जो भी व्यक्ति कूड़ा व गंदगी को फैलाते हुए पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी साथ ही मछली मीट की दुकानों को भी गंदगी फैलाने पर सील किया जाएगा।


