हल्द्वानी निवासी युवती की ससुरालियों द्वारा हत्या  के बाद मिली डायरी से खुला  यह राज

हल्द्वानी निवासी युवती की ससुरालियों द्वारा हत्या  के बाद मिली डायरी से खुला  यह राज

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

पुलिस के अनुसार हल्द्वानी के मल्ला गोरखपुर भोटिया पड़ाव निवासी कमल थापा ने एक तहरीर सौंपी देते हुए कहा है कि उसकी छोटी बहन प्रियंका थापा की शादी विगत 30 नवंबर 2021 को जगतपुरा अटरिया मोड़ रुद्रपुर निवासी संजय बुराठी पुत्र जगदीश बुराठी के साथ हुई थी।शादी के बाद ससुराल के लोग दहेज को लेकर खुश नहीं थे। आये दिन उसे प्रताड़ित करते रहते थे। भाई का आरोप है कि उसकी बहन का पति संजय बुराठी, उसका भाई मुकेश व बहन उमा दहेज में तीन लाख रुपये की नकदी और एक स्कूटी की मांग करते थे।

जिसे न देने पाने की बात पर जान से मारने की धमकी देते थे।मृतका के भाई का कहना है कि इस बीच उसकी बहन प्रियंका का फोन आया। फोन पर उसने कहा कि उसके ससुराली दहेज की मांग के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। दहेज न मिलने पर जान से मारने की योजना बना रहे हैं.इसके बाद विगत 21 फरवरी को उसके पास एक फोन आया और कहा कि उसकी बहन प्रियंका की मौत हो गई है। जिसके बाद भाई ने बहन के ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी।पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए मृतका के पति समेत अन्य ससुरालियों पर केस दर्ज कर लिया था। इस मामले में पंतनगर सीओ तपेश कुमार का कहना है कि मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। मृतका के कमरे की तलाशी में पुलिस को एक डायरी बरामद मिली है।

जिसमें उसने पति पर गालीगलौज करने की बात लिखी है। मृतका प्रियंका ने डायरी में अपने पिता को याद करते हुए लिखा है कि पापा उसका पति बहुत गंदी गाली देता है। जिसे सुनकर वह आहत हो जाती है। अगर उसे मेरे बारे में सबकुछ पता था तो शादी क्यों की। अगर अगली बार ऐसा किया तो वह जान दे देगी।