
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -चम्पावत

सीएम धामी के चंपावत दौरे पर युवाओं द्वारा नकल विरोधी कानून के समर्थन में निकाली गई धन्यवाद रैली के बाद चंपावत के पूर्व कांग्रेसी विधायक हेमेश खर्कवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सीएम धामी व भाजपा के द्वारा जो यह नकल विरोधी कानून बनाया गया है यह एकमात्र धोखा है इस कानून के जरिए सीएम धामी जनता का मुंह बंद करना चाह रहे हैं खर्कवाल ने कहा अगर भाजपा व सीएम धामी पाक साफ है


तो सीबीआई जांच कराने से क्यों डर रहे हैं सीबीआई जांच का नई भर्ती पर कोई असर नहीं होना है उन्होंने कहा भर्ती घोटालों में सभी भाजपा के लोग हैं जिन्हें बचाने व सीबीआई जांच से बचने के लिए इस कानून को लाया गया है यह कानून मात्र एक धोखा है जिसके द्वारा जनता को गुमराह किया जा रहा है लेकिन आजकल पब्लिक सब जानती है खर्कवाल ने कहा सीएम के लगातार आने से जनता परेशान हो गई है सीएम के आने जनता 2/2 घंटे लगातार जाम मे फस रही है उन्होंने कहा सीएम डरे हुए हैं जिसका उदाहरण कल पुलिस के द्वारा उनकी व कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी है

उन्होंने कहा आज वर्ष 2017/18 में नंदा गौरा देवी कन्या धन योजना से वंचित छात्राएं जब कन्या धन की मांग को लेकर सीएम से मिली तो उनको भी कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया उन्होंने कहा जल्द कांग्रेस इन मामलों को लेकर जनता के बीच जाएगी उन्होंने कहा जनता अब इस नकल विरोधी कानून के झांसे में नहीं आने वाली है


