
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान – उधम सिंह नगर

उधम सिंह नगर पुलिस के एक दरोगा पर महिला ने उस वक्त चाकू से हमला कर दिया, जब झगड़े की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। जहां एक महिला ने चौकी इंचार्ज पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे चौकी इंचार्ज घायल हो गये, वहीं पुलिस ने महिला और उसके दो साथी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है बता दें कि बाजपुर कोतवाली पुलिस को सोमवार देर रात 112 पर सूचना मिली की भोना कॉलोनी में दो पक्षों में विवाद चल रहा है।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां मौके पर मौजूद एक महिला और उसके साथ दो युवकों ने पुलिस से अभद्रता शुरू कर दी। पुलिस से अभद्रता की सूचना पर दोराहा चौकी इंचार्ज देवेंद्र राजपूत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां महिला ने चाकू से अपने हाथ की कलाई को काटने का प्रयास किया लेकिन चौकी इंचार्ज ने समझदारी दिखाते हुए महिला को रोकने का प्रयास किया। जिससे आक्रोशित होकर महिला मीना देवी ने चौकी इंचार्ज देवेंद्र राजपूत पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे चौकी इंचार्ज देवेंद्र राजपूत घायल हो गए। वही पुलिस ने महिला मीना देवी और उसके साथ दो युवक लक्की और बबलू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है।

इस दौरान बाजपुर सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि महिला के खिलाफ नशा और देह व्यापार करने के आरोप में कई बार शिकायतें प्राप्त हो चुकी है, जिन पर पूर्व में भी कार्यवाही की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि महिला और उसके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है


