
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -धर्मराज

स्थान -हरिद्वार

प्रदेश में सर्किल रेट बढ़ाए जाने का कांग्रेस ने विरोध किया है। रेट वापस न लिए जाने पर जन आंदोलन की चेतावनी दी है। इसके साथ ही रुड़की में हुए अग्निकांड में मृतकों के परिजनों को दस लाख व घायलों को पांच लाख रुपए का मुआवजा दिए जाने की मांग की है।रुड़की के सिविल लाइंस में बुधवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस महासचिव एडवोकेट चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने आज हर मोर्चे पर आम आदमी की कमर को तोड़ने का काम किया।


हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में सर्किल रेटों को कई गुना बढ़ा दिया गया। नियमानुसार इस प्रकार से रेटो में वृद्धि करने से पूर्व सर्वे किया जाता है और फिर उसे केबिनेट में पास किया जाता है लेकिन बिना किसी आधार और सर्वे के सर्किल रेट बढ़ाए गए। कई गांव ऐसे हैं जहां सर्किल रेट 40 से 75 लाख तक कर दिया गया है जबकि वहां जमीन का वास्तविक मूल्य काफी कम है। वहीं शहरी क्षेत्रों में भी रेट कई गुना बढ़ाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर सर्किल रेट वापस न लिए तो कांग्रेस जन आंदोलन करेगी। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली दरें 2022-23 में तीन बार बढ़ाई गई। अब एक बार फिर एक मार्च को विद्युत नियामक बोर्ड सुनवाई कर रहा है जिसमे और भी रेट बढ़ सकते हैं। इसके साथ ही सितारगंज मिल का निजीकरण किए जाना भी गलत है। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक गन्ना मूल्य घोषित नही हुए जिसके कारण किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है

कांग्रेस ने मांग की कि पंजाब की तर्ज पर गन्ना मूल्य घोषित हों। साथ ही रुड़की में हुए अग्निकांड की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अग्निकांड मामले में जांच समेत अन्य मुद्दों को लेकर महानगर कांग्रेस में तहसील का घेराव करेगी।


