बास्केट बॉल चैंपियनशिप का हुआ आयोजन

बास्केट बॉल चैंपियनशिप का हुआ आयोजन

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर – धर्मराज

स्थान – हरिद्वार

हरिद्वार में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बास्केट बॉल चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। तीन दिवसीय इस चैंपियनशिप में देशभर से नौ टीम प्रतिभाग करेंगी जिनमें ओएनजीसी, इस्टर्न रेलवे, आर्मी ग्रीन और राजस्थान पुलिस और सीआईएसएफ दिल्ली की टीमें भी शामिल हैं।

चैंपियनशिप के आयोजक जिला बास्केट बॉल एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 24 से 26 फरवरी तक हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम में प्रतियोगिता का आयोजन होगा। उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक और पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण चैंपियनशिप का उद्घाटन करेंगे।

26 फरवरी को समापन अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की मौजूदगी में जीतने वाली टीमों को पुरुस्कार वितरित किए जाएंगे