
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -सलीम अहमद

स्थान -रामनगर

आपको बता दे कि कल्पतरू वृक्ष मित्र एक ऐसा नाम जिसने रामनगर ही नहीं पुरे प्रदेश और देश मे अपना नाम और पहचान बनायीं है। वृक्षों को लगाना उन्हें पालना और बड़ा करना, जीतना काम टीम द्वारा पिछले 10 सालो मे किया गया है। शायद इससे कई गुना ज्यादा काम आज टीम कर रही है। इस टीम का काम केवल पेड़ लगाना नहीं अपितु उस पेड़ के प्रोढ़ होने तक उसे पालना, जानवरो से बचाना और उसे सुरक्षा प्रदान करना भी है।


वर्ष 2012 मे खड़ी की अध्यक्ष अतुल मेहरोत्रा द्वारा ये टीम जिसे 2016 मे कल्पतरू के नाम से सुशोभित किया गया आज इसी कढ़ी में (पेड़ बचाओ, बालिकाओं को बढ़ाओ) कल्पतरू -एक कदम पर्यावरण रक्षा के साथ बालिका -विकास की ओर किया गया, जिसमे विशेष अतिथि स्वरूप आई०पी०एस आई जी कुमाऊ नीलेश आनंद भरणे मुख्य अतिथि एसडीएम गौरव चटवाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी बलजीत सिंह भाकुनी, कोतवाल अरुण सैनी द्वारा बालिका को स्कूल आने जाने हेतु साइकील दी गयी, यह साइकिल अतुल मेहरोत्रा व टीम कल्पतरू के सदस्यों व दान दाताओ द्वारा दी गयी थी, जिन्हे आज मुख्य अतिथि व बाहर से आये मेहमानों द्वारा वितरित किया गया

इस कार्यक्रम मे विशेष योगदान नोर्दन प्लाईवुड का रहा कार्यक्रम मे अलग अलग विद्यालय की लगभग 37 बालिकाओं द्वारा साइकिल प्राप्त की गयी, जिसे पाकर बालिकाए व अभिभावकों द्वारा टीम कल्पतरू को धन्यवाद प्रेषित किया गया


