

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -विमल साह

स्थान -द्वाराहाट

द्वाराहाट विधानसभा के बगवालीपोखर उपतहसील केवल नायब तहसीलदार रहते हैं वो भी फील्ड वर्क होने के चलते कार्यालय में उपलब्ध काम ही हो पाते हैं।जब हमारे संवाददाता विमल साह अप तहसील बगवालीपोखर पहुंचे तो 11बजे तक वहां न तो कोई पहुंचा था न ही गेट खुला था न कोई कर्मचारी।जब इस बाबत उपजिलाधिकारी द्वाराहाट से दूरभाष पर बात की तो पता चला कि उप तहसील में केवल नायब तहसीलदार रहते हैं।


और न तो वहां बाबू है न लेखपाल न ही डाटा ऑपरेटर ।यहां तक कि सफाई कर्मचारी भी नही है। एक सफाई कर्मचारी महिला यहां एक दो बार आई ये कहना है नायब तहसीलदार भूपाल सिंह का ।यह पूछे जाने पर कि महिला सफाई कर्मचारी की उपस्थिति इस कार्यालय से जाती है तो जवाब में कहा जाता है कि हैं ।मगर वहां कोई सफाई कर्मचारी नही है।और एक गार्ड पीआरडी से है जोकि अन्य दस्तावेज इधर से उधर पहुंचने का कार्य भी करता है। उप तहसील से न कोई खतौनी निकल रही है न कोई कार्य किया जा रहा है

कोई व्यक्ति अगर उपतहसील पहुंचता है तो उसे तहसील द्वाराहाट भेज दिया जाता है।ये उप तहसील केवल मात्र औपचारिकता के लिए बनी रह गई है कर्मचारियों के अभाव में बीमार हो गई गई है।एक अदद कंप्यूटर भी यहां पर नही है।न ही कोई कर्मचारी फिर क्यों जनता को बेवकूफ बनाने के लिए इसे खोला गया यह सवाल सरकार और प्रतिनिधियों के लिए है



