नगर पालिका द्वारा नाली निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का हो रहा इस्तेमाल

नगर पालिका द्वारा नाली निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का हो रहा इस्तेमाल

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -अशोक सरकार

स्थान -खटीमा

मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र खटीमा नगरपालिका के अंतर्गत वार्ड=19 भुड़ में नगर पालिका द्वारा नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिस नाली निर्माण कार्य में पींली ईटों की चिनाई करी जा रही है व चिनाई से पहले नाली में बेस भी नहीं डाला जा रहा है हमारे द्वारा वहां पर कार्य कर रहे मजदूर से जब पूछा गया कि यहां पर नगरपालिका का टेक्निकल जेई कौन है यहां पर कब आते हैं तो उनके द्वारा यह कहा गया की यहां पर जेई आते ही नहीं है

सिर्फ हमारे ठेकेदार यहां पर आते हैं वह भी सिर्फ शाम को आपको बता दें की खटीमा नगरपालिका के अंतर्गत जो नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा है उस निर्माण कार्य में मानकों की धज्जियां उड़ाते हुए कार्य किया जा रहा है जब हमारे द्वारा टेक्निकल जेई नगरपालिका से वार्ता की गई जेई द्वारा मीडिया से वार्ता करते हुए बताया गया कि वहां पर मानकों के हिसाब से कार्य किया जा रहा है अच्छी ईटों का इस्तेमाल किया जा रहा है जबकि हमारे द्वारा वीडियो में आपको दिखाई जा रही है।किस प्रकार की ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है।साथ ही जेई द्वारा यह भी बताया गया की जहां पर ईंट की चिनाई नहीं रुक पा रही है उस स्थान पर आरसीसी डाली जा रही है लेकिन पूरी नाली के कार्य में कहीं पर भी आरसीसी डाली हुई नहीं दिखाई देती है। आप वीडियो में देख सकते हैं लेकिन हमारे को वहां पर एक चीज अवश्य नजर आई की 4 इंची की चिनाई उस नाली में की गई है जबकि मानकों के अनुसार जहां तक हमें ज्ञात हुआ की 14 इंच की चिनाई होनी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है कहीं ना कहीं यह एक बड़ी लापरवाही विभाग की कही जा सकती है

जहां एक तरफ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री लगातार प्रत्येक विभाग को आदेशित करते रहते हैं की क्षेत्र में विकास कार्य हो और अच्छे मानकों के साथ हो वहीं नगरपालिका खटीमा द्वारा मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और ठेकेदार व नगरपालिका की मनमानी से कार्य कराया जा रहा है मानकों को ताक में रखते हुए