
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर-लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -चम्पावत

चंपावत जिले में ग्लोबल वार्मिंग का असर दिखने लगा ग्लोबल वार्मिंग के चलते क्षेत्र में लंबे समय से बारिश व बर्फबारी ना होने से गर्मी का असर दिखने के साथ-साथ अप्रैल के महीने में खिलने वाला राज्य फूल बुरास फरवरी के महीने में खिलने लग गया जिस पर क्षेत्र के पर्यावरणविदों ने गहरी चिंता जताई है क्षेत्र के पर्यावरणविद व पूर्व ब्लाक प्रमुख रूप सिंह बोहरा ने बताया ग्लोबल वार्मिंग के लिए मनुष्य खुद जिम्मेदार है


मनुष्यों के द्वारा लगातार अपने फायदे व विकास के नाम पर प्रकृति के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है तथा डेम बनाकर नदियों का बहना रोका जा रहा है तथा धरती का दोहन किया जा रहा है जगह-जगह देशों के बीच युद्ध चल रहे हैं इसके अलावा बढ़ते वाहन व कल कारखाने ग्लोबल वार्मिंग के लिए जिम्मेदार है जिसका असर भूस्खलन ,बाढ़ व भूकंप के रूप में देखने को मिल रहा है बोहरा ने बताया मनुष्य के द्वारा करी जा रही गलतियों के नतीजे एक दिन भयानक रूप से उनके सामने आएंगे उन्होंने कहा गलोबल वार्मिंग के चलते हिमालय तेजी से पिघल रहा है जिस कारण समुद्र का जलस्तर बढ़ने लगा है तथा समय से बारिश नहीं हो पा रही है

जिस कारण पूरा पर्यावरण गड़बड़ाने लगा है जिसके चलते पूरा मौसम चक्र बदलने लगा है बोहरा ने बताया मनुष्य को अभी भी चेत जाना चाहिए अन्यथा भविष्य में परिणाम काफी गंभीर होंगे जिसे पूरी मनुष्य जाति के साथ-साथ जानवरों को भी भुगतना पड़ेगा


