कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू

कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -दीपक चौहान

स्थान -जसपुर

जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में कांग्रेस पार्टी द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, यात्रा के उत्तराखंड प्रभारी अजय कुमार लल्लू सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। यात्रा का शुभारंभ जसपुर विधायक आदेश चौहान के कार्यालय से किया गया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बता दें कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों और बेरोजगारों के साथ हो रहे उत्पीड़न को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। इसी के चलते जसपुर विधायक कार्यालय से कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए सुभाष चौक पर खत्म हुई जिसमें नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, यात्रा के उत्तराखंड प्रभारी अजय कुमार लल्लू सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जनता को बांट कर राज करना चाहती है यही कारण है कि आज बंटवारे की राजनीति चल रही है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों सरकार के इशारे पर बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया था।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली से अवगत कराने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। प्रदेश की जनता अब भाजपा के झांसे में नहीं आएगी और भारतीय जनता पार्टी को मुंहतोड़ जवाब देगी