हरिद्वार कप्तान अजय सिंह ने तमाम व्यवस्था देखते हुए थाना सिडकुल का लिया जायजा

हरिद्वार कप्तान अजय सिंह ने तमाम व्यवस्था देखते हुए थाना सिडकुल का लिया जायजा

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -धर्मराज

स्थान -हरिद्वार

एसएसपी अजय सिंह द्वारा थाना सिड़कुल का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सेरिमोनियल गार्द की सलामी के साथ औपचारिक तौर पर शुरु हुए निरीक्षण के दौरान अजय सिंह द्वारा कोतवाली कार्यालय के सभी अभिलेखों की पड़ताल करते हुए उन्हे अध्यतन करने के लिए प्रभारी निरीक्षक एवं हेड मोहर्रिर को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस कप्तान द्वारा सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण करते हुए सीसीटीएनएस में नियुक्त कर्मचारी गण से डाटा फीड में आ रही दिक्कतों सहित अन्य जानकारी करते हुए नेट कनैक्टिविटी की भी पड़ताल की गई।

हवालात की नियमित सफाई एवं कैदियों को दिए जाने वाले कम्बल तथा खाने की गुणवत्ता बनाए रखने के भी दिए निर्देश। निरीक्षण के दौरान कोतवाली मैस, मालखाना व अस्लाह एम्यूनेशन की सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर करने के लिए निर्देशित किया गया। वही जवानों को शस्त्रों का अभ्यास कराए जाने के दौरान प्रभारी निरीक्षक एवं हेड मोहर्रिर को थाने में मौजूद अस्लाह की हर सप्ताह सफाई करने व मालखाना मोहर्रिर को मालखाने में रखे माल को विभिन्न मौसम के प्रभावों से बचाने के लिए निर्देश दिया, बता दें

कि निरीक्षण के बाद थाने में मौजूद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मेलन कर उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा गया, साथ ही अवगत कराया गया कि किसी भी अधिकारी,कर्मचारी की किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो वह ऑफिस आकर भी नि:संकोच अपनी समस्या बता सकता है।