हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा पार्क के रूप में विकसित

हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा पार्क के रूप में विकसित

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -मनोज कश्यप

स्थान -हरिद्वार

हरिद्वार के जिलाधिकारी के निर्देश पर शंकराचार्य चौक पर गंगा किनारे खाली पड़े स्थान को हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा पार्क के रूप में विकसित किया गया है। डीएम विनय शंकर पांडे ने शंकराचार्य चौक का निरीक्षण किया और बहुत ही कम समय में पार्क विकसित करने पर हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की कार्यशैली की सराहना की। दरअसल आपको बता दे कि हरिद्वार के मुख्य चौराहों में से एक शंकराचार्य चौक के पास गंगा किनारे खाली स्थान पड़ा था।

हाईवे किनारे इस स्थान पर दुर्घटनाएं होने की संभावनाएं बन रही थी। पांच दिन पहले डीएम विनय शंकर पांडे ने निरीक्षण के दौरान इस एरिया को पार्क के रूप में विकसित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। डीएम के निर्देश पर हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने तेजी से काम किया और पांच दिन में ही उस स्थान को पार्क का रूप से दिया। डीएम विनय शंकर पांडे ने एक बार फिर से शंकराचार्य चोक का निरीक्षण किया और पार्क को देखकर अधिकारियों की कार्यशैली की सराहना की।

दिए विनय शंकर पांडे ने बताया कि बहुत ही कम समय में सौंदर्यीकरण का कार्य हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा किया गया है। निश्चित रूप से यह पार्क स्थानीय लोगों के साथ ही बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा