
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -धर्मेंद्र सिंह

स्थान -मसूरी

मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में मसूरी में होटल एवं रेस्टोरेंट, बेकरी आदि खाने के सामान से जुड़े व्यवसायियों को एफ एस एस ए आई की ओर से फॉस्टेक बेसिक ट्रेनिंग दी गई जिसमें उन्हें भोजन से संबंधित कानून सहित इससे संबंधित जानकारियां दी गई ताकि व्यवसाय से जुड़े लोग इसका लाभ ले सकें


कुलड़ी स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित होटल आदि से संबंधित जानकारियों के बारे में बताते हुए मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयरए एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया एफएसएसएआई खाद्य पदार्थ के मानकों और अधिनियम का संस्थान है जिसके माध्यम से खाना परोसने आदि का कार्य देखा जाता है इसमें फोस्टेक प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें 12 लाख से कम आय वाले होटल, रेस्टोरेंट, पटरी, ठेली लगाने वाले, चाय व मिठाई की दुकान आदि आते है
इस मौके पर एफएसएसएआई के राष्ट्रीय प्रशिक्षक विनय कुमार ने कहा कि वह देश के 22 राज्यों में प्रशिक्षण दे रहे हैं

उन्होंने बताया कि जो भी खाद्य व्यवसाय से जुड़े है उनके लिए यह प्रशिक्षण अनिवार्य कर दिया गया है जिसमें दूध, बेकरी, खाना, फास्टफूड, फूड बिजनेस आपरेटर्स आदि शामिल है


