
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर – ब्यूरो रिपोट

उत्तराखंड में मौसम करवट ले रहा है। अचानक से तापमान बढ़ रहा है। अचानक बढ़े तापमान ने लोगों को गर्मी का एहसास कराना भी शुरू कर दिया है। प्रदेश के मैदानी जिलों में अगले कुछ दिन अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री जबकि पर्वतीय जिलों में आठ से 10 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है।


फरवरी के महीने में ही उत्तराखंड में पाटा तेजी से बढ़ रहा है। अचानक से तापमान में बढ़ोतकी हुई है। अचानक बड़े तापमान ने लोगों को गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया है। आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश में मौसम गर्म रहेगा। आने वाले दिनों में मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री टहने की संभावना है। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में आठ से 10 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। तापमान के 30 डिग्री के पार पहुंचने के आसार मौसम की करवट को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में मौसम में लगातार तेजी से बदलाव हो रहा है। अगले एक दो दिन में मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। जबकि पर्वतीय जिलों में तापमान 29 डिग्री के आसपास रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश के भी आसार हैं। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बरसात होने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी मौसम विभाग बदलते मौसम को लेकर लगातार लोगों को सचेत कर रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने बताया है कि आगामी सप्ताह में मौसम शुष्क रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान आठ से दस डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा।


जिसके कारण अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ पिघलेगी। बर्फ पिघलने से नदियों के जलस्तर में वृद्धि होगी।बढ़ते तापमान के कारण बर्फ पिघलेगी जिसके कारण मौसम विभाग ने हिमस्खलन की चेतावनी भी जारी कर दी है। मौसम वैज्ञानिकों ने तापमान में बढ़ती के होने के साथ ही हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।


