
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -मुन्ना अंसारी,

स्थान -लालकुआ

इस वर्ष होने वाले निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है जिसको लेकर जिताऊ प्रत्याशियों को लेकर मंथन शुरू हो गया है । इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने नगर पंचायत लालकुआँ के वार्ड नंबर तीन में पहुंचकर एक सभा का आयोजन किया जिसमें संगठन को मजबूत करने के साथ ही निकाय चुनाव में वार्ड मेंबर एवं चेयरमैन पद पर चुनाव लड़ाए जाने को लेकर आपसी विचार विमर्श किया गया ।


इस दौरान आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मंजू तिवारी, प्रदेश संगठन सचिव चन्द्रशेखर पाण्डेय ने संयुक्त रूप से अपने संबोधन में कहा कि इस बार उत्तराखंड के सभी निकायों में आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी जिसको लेकर अभी से कार्यकर्ताओ से जुट जाने का आहवान किया जा रहा है लालकुआं से बैठकों का दौर प्रारंभ कर दिया गया है

और लालकुंआ के सभी 7 वार्डो में वार्ड मेंबर एवं चेयरमैन पद पर आम आदमी पार्टी का कैंडिडेट चुनाव लड़ेगा और जीतेगा भी जिसमे अरविंद केजरीवाल की नीतियों को जन जन तक पहुंचायेंगे ।


