
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

पिथौरागढ़ एनएच में बाराकोट खोल्का गुमौद के पास वाहन दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिसमें चालक की मौत उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट लाते वक्त हो गई थी। दो अन्य घायलों का उपचार उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट में किया जा रहा है।रविवार को लोहाघाट से बुलेरो वाहन संख्या यूके 05टीए 7077 पिथौरागढ की ओर जा रहा था। करीब पांच बजे अचानक खोल्का गुमौद के पास बोलेरो के आगे जानवर आने से बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई पर गिर गया।


जिसमें चालक रमेश चंद्र जोशी (46) निवासी मल्ली ग्यूनाड़ा, प्रकाश जोशी (30) निवासी मल्ली ग्यूनाड़ा बाराकोट और शानी कुरेसी (40) पुत्र स्माइल उद्दीन निवासी लंठुयुरा (पिथौरागढ़ )गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और वाहन चालकों की मदद से सभी घायलों को खाई से निकला गया। 108 आपात कालीन सेवा को फोन करने के बाद जब देरी हुई तो ग्यूनाड़ा बाराकोट निवासी बासु जोशी अपने वाहन से सभी घायलों को उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट लाए। घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रिया नगरकोटी ने बताया कि चालक रमेश चन्द्र जोशी की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई थी तथा दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है उनका उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना मैं घायल लोगों ने बताया कि वाहन के सामने अचानक जानवर आने के बाद चालक अपना नियंत्रण खो बैठा जिस कारण यह दुर्घटना हो गई। मृतक के दो छोटे बेटे हैं। परिवार में वह एकमात्र कमाने वाला व्यक्ति था। लोगों ने बताया कि मृतक ने अभी कुछ महीनों पहले ही वाहन लिया है। मृतक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है मर्तक इस वाहन को पिथौरागढ़ लोक निर्माण विभाग में कांटेक्ट में चलाया करता था जो कि शनिवार शाम अपने घर आया हुआ था

और रविवार शाम को अपनी ड्यूटी के लिए पिथौरागढ़ जा रहा था तभी यह वाहन दुर्घटना हो गई वही लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने बताया कि मृतक का पंचायत नामा भर सोमवार को लोहाघाट में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा तथा वाहन दुर्घटना की जांच बाराकोट चौकी प्रभारी एसआई कुंदन सिंह बोरा के द्वारा करी जा रही है


