सीएम धामी ने बनखंडी महादेव मंदिर में विधिवत पूजन कर मेले का किया शुभारंभ

सीएम धामी ने बनखंडी महादेव मंदिर में विधिवत पूजन कर मेले का किया शुभारंभ

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -अशोक सरकार

स्थान -खटीमा

उत्तराखंड भ्रमण कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे खटीमा। जहां उनके आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों तथा स्कूली बच्चों ने उनका भव्य स्वागत सम्मान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं, फरियादियों तथा स्कूली बच्चों से मिलकर उनका हालचाल जाना। तत्पश्चात मुख्यमंत्री चकरपुर स्थित पौराणिक बनखंडी महादेव मंदिर पहुंचे जहां ढोल नगाड़ा के साथ तथा तिलक लगाकर उनका भव्य स्वागत सम्मान किया गया।

वहीं मुख्यमंत्री धामी ने फीता काटकर तथा विधिवत पूजा अर्चना कर पौराणिक बनखंडी महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर लगने वाले मेले का शुभारंभ किया। साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने भगवान शिव की प्रतिमा पर जलाभिषेक कर राष्ट्र, राज्य व क्षेत्रवासियों के कल्याण, खुशहाली, प्रगति और उन्नति के लिए भगवान शिव से कामना किया। वहीं उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों देशवासियों को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित किया। इस दौरान भगवान शिव का दर्शन करने तथा जलाभिषेक करने हेतु भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब देखने को मिला। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भगवान शिव में हमारी अपार आस्था है।

बनखंडी महादेव मंदिर एक सिद्ध स्थान है जहां प्रतिवर्ष विशाल मेले का आयोजन होता है। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान शिव का दर्शन करते हैं तथा मेले का आनंद उठाते हैं। उन्होंने समस्त देशवासियों, राज्य वासियों व क्षेत्र वासियों के कल्याण हेतु भगवान शिव से कामना की।