महाशिवरात्रि पर्व पर लोहाघाट के रिशेश्वरमहादेव मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

महाशिवरात्रि पर्व पर लोहाघाट के रिशेश्वरमहादेव मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

शिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर लोहाघाट क्षेत्र के प्रसिद्ध रिश्वेश्वर महादेव मंदिर में सवेरे से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है भक्त लंबी-लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आ रहे हैं भक्तों के द्वारा महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया गया तथा ब्राह्मणों से अपने घर व क्षेत्र की शांति के लिए पाठ करवाया गया

वही मंदिर कमेटी के द्वारा महादेव के दर्शन के लिए समुचित व्यवस्था की गई है ताकि भक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े वही मंदिर परिसर में शांति व्यवस्था करें पुलिस बल तैनात किया गया है मंदिर कमेटी अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह मेहता ने बताए मंदिर कमेटी के द्वारा भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था करी गई है तथा 2:00 बजे मंदिर परिसर में खड़ी होली का आयोजन किया जाएगा इसके अलावा रामलीला कमेटी के द्वारा पूरे नगर में भव्य शिव बारात का आयोजन किया जा रहा है

व दोपहर बाद लोहाघाट के मेला प्रांगण में विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए दूर-दूर क्षेत्रों से आए व्यापारियों ने अपनी दुकानें सजा ली है