राजकेंद्र थनवाण का विधिवत पदभार ग्रहण कार्यक्रम का  किया आयोजन

राजकेंद्र थनवाण का विधिवत पदभार ग्रहण कार्यक्रम का किया आयोजन

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -भटवाड़ी

आज भटवाड़ी मुख्यालय मे “ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भटवाड़ी” के नव निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष राजकेंद्र थनवाण का विधिवत पदभार ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे स्थानीय कांग्रेसजन सम्मिलित हुए। इस दौरान गंगोत्री क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत, व पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह रावत ने नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष राजकेंद्र को शॉल ओढ़ाकर बधाई और शुभकामनाएं दी

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के बैनर तले स्थानीय कांग्रेसजनों ने प्रदेश के ज्वलंत मुद्दे बेरोजगार युवाओं की आवाज को बुलंद करते हुए भर्ती घोटालों की CBI जाँच करने हेतु भटवाड़ी मुख्यालय मे विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान पूर्व विधायक एवं कांग्रेस की नवीन कार्यकारिणी मे आह्वाहन किया कि यदि प्रदेश की निरंकुश सरकार युवाओं की मांग पर कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं करती तो ये लड़ाई जिला एवं ब्लॉक स्तर के अलावा गांव गांव तक लड़ी जाएगी।इस अवसर पर कांग्रेस की “हाथ से हाथ जोड़ो” यात्रा के तहत लोगों से कांग्रेस से जुड़ने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत, शहर अध्यक्ष उत्तरकाशी अजीत गुसाईं, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुधीश पंवार,

पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह रावत, कांग्रेस उपाध्यक्ष शीशपाल पोखरियाल, सोबत राणा, जिला पंचायत सदस्य मनोज मिनान, पालिका सभाषद महावीर चौहान, सविता भट्ट, कविता जोगेला ग्राम प्रधान रैंथल सुशीला राणा, नटीण प्रधान महेन्द्र पोखरियाल, संजीव नौटियाल, सुनील रावत, अनिल राणा, संचालन धर्मेंद्र रावत द्वारा किया गया