बेरोजगार संघ आंदोलन के उपाध्यक्ष का स्वागत

बेरोजगार संघ आंदोलन के उपाध्यक्ष का स्वागत

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -धर्मेंद्र सिंह

स्थान -मसूरी

उत्तराखंड बेरोजगार संघ आंदोलन के अध्यक्ष बॉबी पवार और उपाध्यक्ष नितिन दत्त और अन्य लोगों की जेल से 6 दिन बाद सशर्त जमानत के बाद आंदोलन से जुड़े लोगों में खुशी की लहर है मसूरी पहुंचने पर उत्तराखंड बेरोजगार संघ के उपाध्यक्ष नितिन दत्त का मसूरी व्यापार मंडल ने शहीद स्थल झूला घर पर स्वागत किया

और उनके आंदोलन को अपना समर्थन देने की बात कहीपत्रकारों से बातचीत करते हुए बेरोजगार संघ के उपाध्यक्ष नितिन दत्त ने कहा कि उनकी मांग पर सरकार ने कोई संज्ञान नहीं लिया है और विभिन्न धाराओं में आंदोलन से जुड़े लोगों पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवकों द्वारा पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग की गई लेकिन प्रशासन द्वारा नियति बेरोजगारों पर लाठीचार्ज किया गया और जेल में बंद कर उन्हें प्रताड़ित किया गया उन्होंने कहा कि जब तक सीबीआई जांच नहीं होती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगाइस अवसर पर मसूरी व्यापार मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि बेरोजगार संघ को मसूरी व्यापार मंडल का पूरा समर्थन है

और उनकी लड़ाई में हुए बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जिस प्रकार से बेरोजगार युवकों पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं वह निंदनीय है और सरकार को चाहिए कि पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से करवाई जाए ताकि दोषियों को सजा मिल सके