
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -जसवीर सिंह

स्थान -लक्सर

एसडीएम गोपाल राम बिनवाल ने लक्सर तहसील दिवस मे पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित विभागों को उनके निस्तारण के आदेश दिए। एसडीएम ने सबसे पहले पिछले तहसील दिवस में आए प्रार्थनापत्रों पर संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा की।


पता चला कि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी प्रार्थनापत्र पर की गई कार्रवाई के बारे में तहसील प्रशासन को रिपोर्ट नहीं दे रहे हैं। इस पर एसडीएम ने विभागों को लताड़ पिलाई। कहा कि प्रार्थनापत्र पर 15 दिन में कार्रवाई करने के बाद शिकायतकर्ता व तहसील प्रशासन को अनिवार्य रूप से जानकारी दें। इसके बाद उन्होंने तहसीलदार चंद्रशेखर वशिष्ठ के साथ तहसील दिवस में आए लोगों की शिकायतें व समस्याएं सुनी। अलावलपुर की ममता, बहादरपुर खादर के मामचंद, टांउा जलालपुर के शेर सिंह ने खेती की जमीन की पैमाइश कराने की मांग की। भुरनी खतीरपुर की प्रधान पूनम ने गांव में पेयजल टैंक व पंचायतघर बनवाने के लिए ग्रामसभा की जमीन चिन्हित कराने की बात रखी। इस्माइलपुर के बलबीर तथा लक्सर वार्ड 2 के जयपाल ने जलनिकासी नाले, नालियों की सफाई न होने की समस्या उठाई।

केहड़ा के राजपाल ने सड़क की टूटी पटरी से यातायात में हो रही दिक्कत बताई। बहादरपुर खादर के अंकित ने पेयजल पाइप लाइन बिछाने के लिए उखाड़ी गइ्र सड़क ठीक न कराने की शिकायत की। एसडीएम ने सभी पर कार्रवाई के निर्देश संबंधित विभागों को दिए


