युवक का शव मिला परिजनों ने हत्या बताया जाँच की मांग की

युवक का शव मिला परिजनों ने हत्या बताया जाँच की मांग की

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -जसवीर सिंह

स्थान -लक्सर

लक्सर के 20 वर्षीय युवक का शव टिहरी गढ़वाल के कौड़ियाला में गंगा किनारे पड़ा मिला, जबकि उसका टेंपो गंगा में था। युवक एक फरवरी की शाम को अपने घर से लापता हुआ था। दाह संस्कार के पश्चात परिजनो ने कोतवाल से मिलकर हत्या की आशंका जताई। कोतवाल ने जांच करने का भरोसा दिया है।

लक्सर गांव के सतीश कुमार आज अपने पड़ोसियों व रिश्तेदारों को लेकर कोतवाली पहुंचा। उसने कोतवाल को तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा विशाल (20 वर्ष) छोटा टेंपो चलाता था। एक फरवरी की शाम वह दो दोस्तों को लेकर एक दुकान पर बिरयानी खाने गया था। घर लौटने के बाद करीब 9 बजे वह अचानक कहीं चला गया। काफी देर बाद बहन ने खाना खाने के लिए उसे फोन किया। उसने फोन रिसीव कर पंद्रह मिनट में आने की बात कही। घंटो बाद भी न लौटने पर परिजनो से आसपास पूछताछ की। पता चला कि विशाल अपना टेंपो भी ले गया है। उसका फोन मिलाया, पर वह स्विच ऑफ मिला। सुबह में पुलिस ने उनके घर सूचना दी कि विशाल का टेंपो टिहरी गढ़वाल के कौड़ियाला के पास गंगा नदी में गिर गया है, और इस दुर्घटना में उसकी मौत हो गई है।

परिजन कौड़ियाला पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव लाकर दाह संस्कार कर दिया। परिजनो ने संदेह जताया कि विशाल की हत्या की गई है। बताया कि 1 फरवरी को घर से निकलने के बाद सुल्तानपुर के एक पेट्रोल पंप पर विशाल व उसके टेंपो की फोटो, विडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रही है। उन्होंने बिरयानी खाने विशाल के साथ गए दोस्तों पर भी शक जताया। कोतवाल अमरजीत सिंह ने भरोसा दिया कि पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच करेगी। जांच में जो साक्ष्य मिलेंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जएगी