
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

Haldwani news शहर में अवैध निर्माणों पर लगातार प्राधिकरण द्वारा कार्रवाई की जा रही है। आज प्राधिकरण की टीम ने पीलीकोठी के दो अवैध व्यवसायिक निर्माणों को सील किया है। प्राधिकरण की संयुक्त सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया पीलीकोठी रोड मुखानी में निखिल जोशी द्वारा अनाधिकृत तरीके से व्यवसायिक निर्माण किया जा रहा था,


वही पीलीकोठी के आगे ही नवल किशोर गुप्ता द्वारा धड़ल्ले से अवैध निर्माण को कराया जा रहा था। जिसे प्राधिकरण की टीम ने सील कर दिया है, नगर मजिस्ट्रेट एवं प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने लोगों से अपील की है, कि वह अपने घरेलू और व्यवसायिक भवन का निर्माण प्राधिकरण द्वारा नक्शा पास कराकर ही करें, बिना नक्शा पास किए हुए बनाए गए निर्माण को प्राधिकरण की टीम द्वारा सील करने की कार्रवाई की जाएगी


