मानदेय की मांग को लेकर लोहाघाट में राशन डीलरों ने किया प्रदर्शन 7 फरवरी से 72 घंटे का करेंगे कार्य बहिष्कार

मानदेय की मांग को लेकर लोहाघाट में राशन डीलरों ने किया प्रदर्शन 7 फरवरी से 72 घंटे का करेंगे कार्य बहिष्कार

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

अपनी मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर लोहाघाट में राशन डीलरो ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आवाहन पर राशन डीलर संगठन के जिला अध्यक्ष प्रकाश बोरा के नेतृत्व में मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आपात बैठक कर प्रदर्शन किया जिला अध्यक्ष प्रकाश बोरा ने बताया

अपनी मांगों को लेकर जिले के सभी राशन डीलर 7 फरवरी से 72 घंटे का पूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे तथा आगामी 22 मार्च को दिल्ली में देश के सभी राशन डीलर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बैनर तले लोकसभा का घिराव करेंगे जिसके लिए सभी डीलरों को तैयार रहने का आह्वान किया गया है प्रकाश बोरा ने चंपावत जिले के सभी राशन डीलरों से 7 से 9 फरवरी तक अपनी अपनी दुकानें बंद करने की अपील करी है साथ ही चेतावनी दी है जो भी दुकानदार कार्यकारिणी के इस निर्णय को समर्थन नहीं देगा उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

बोरा ने कहा इस बार देशव्यापी आंदोलन के जरिए राशन डीलरों की लड़ाई सरकार से आर-पार की होगी राशन डीलरों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा प्रदर्शन करने में सलीम जावेद,विक्रम सिंह, राजेंद्र फर्त्याल, राजीव मुरारी, विपिन गरकोटी, केदार दत्त ,लाल सिंह आदि मौजूद रहे