कैलाश बिष्ट कैली के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने खुशी जताई

कैलाश बिष्ट कैली के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने खुशी जताई

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर – संजय जोशी

स्थान -रानीखेत

कैलाश बिष्ट कैली के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने खुशी जताई
गांधी चौक में किया मिष्ठान वितरण
रानीखेत । कैलाश बिष्ट उर्फ कैली को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
बता दें कि कैलाश बिष्ट युवा मोर्चा में काफी सक्रिय रहे है। इससे पूर्व भी विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी के साथ अपना दायित्व निभा चुके हैं। उनकी योग्यता को देखते हुए उहें यह जिम्मेदारी दी गई है। वक्ताओं ने कहा कि कैलाश द्वारा संगठन को और मजबूत किया जायेगा। आशा जताई कि पार्टी और मजबूत होगी ।भाजयुमो जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर उहोंने प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, विधायक महेश जीना, विधायक प्रमोद नैनवाल, राज्य मंत्री रेखा आर्य , सांसद अजय टम्टा का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री प्रेम शर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन नेगी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गिरीश भगत , वरिष्ठ भाजपा नेत्री विमला रावत, जिला मंत्री अशोक पंत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख धन सिंह रावत , राजेंद्र जसवाल, चंदन भगत, विपिन भार्गव, जगदीश अग्रवाल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हेमंत अधिकारी आदि मौजूद रहे।