भारत देश की अध्यक्षता में आयोजित जी बीस की बैठक हुई संपन्न

भारत देश की अध्यक्षता में आयोजित जी बीस की बैठक हुई संपन्न

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -धर्मराज

स्थान -हरिद्वार

उत्तराखंड के सहायक सूचना निदेशक मनोज श्रीवास्तव ने बताया ,भारत देश की अध्यक्षता में जी बीस की महत्व पूर्ण बैठक आज संपन्न हुई,,भारत की अध्यक्षता में जी-20 एनर्जी ट्रांजिशन वर्किंग ग्रुप की पहली बैठक 5 से 7 फरवरी तक बेंगलुरु में आयोजित की जा रही है जो कि आज आयोजित हुई।जी-20 देशों और अतिथि देशों के प्रतिनिधि कार्यकारी समूह का हिस्सा होंगे।इसके अलावा, विश्व बैंक, एशियाई विकास बैंक, संयुक्त राष्ट्रीय विकास कार्यक्रम, अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी, स्वच्छ ऊर्जा मंत्रिस्तरीय, और अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन जैसे प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय संगठन के प्रतिनिधि भी बैठक में भाग लेंगे ।प्रतिनिधि जलवायु परिवर्तन को कम करने के प्रयासों के प्रमाण के रूप में बेंगलुरु में इंफोसिस ग्रीन बिल्डिंग कैंपस और पावागड़ा में मेगा सोलर पार्क का दौरा करेंगे।

चर्चा के विषय रहे ऊर्जा संक्रमण में प्रौद्योगिकी अंतराल,

ऊर्जा परिवर्तन के लिए कम लागत का वित्तपोषण,

ऊर्जा सुरक्षा और विविध आपूर्ति श्रृंखला,

औद्योगिक कार्बन संक्रमण

भविष्य के लिए ईंधन

2030 तक ऊर्जा दक्षता में सुधार की वैश्विक दर को दोगुना करने का रोडमैप,

जैव-ऊर्जा सहयोग को बढ़ाने और बढ़ावा देने के लिए एक कार्य योजना,

उचित, किफायती और समावेशी ऊर्जा परिवर्तन का समर्थन करने के लिए वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं पर अनुशंसाएँ

उत्तराखंड से केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह,ऊर्जा सचिव आलोक कुमार सहायक सूचना निदेशक मनोज श्रीवास्तव उपस्थित रहे,,,