
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -दीपक नौटियाल

स्थान -उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जनपद के गंगा घाटी क्षेत्र में पिछले डेढ़ माह से हो रही अधोघोषित बिजली कटौती से आम जनता परेशान है बिजली कटौती का समय सुबह और शाम जब आम लोगों को बिजली की अति आवश्यकता होती है। लोगों का कहना है कि दैनिक दिनचर्या के कार्यों को करने के लिए सुबह और शाम विद्युत आपूर्ति का होना अति आवश्यक होता है लेकिन बिजली कटौती होने से लोग अपने दैनिक कार्यों को नहीं कर पा रहे है।


साथ ही पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भी बिजली कटौती से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब परीक्षाएं अति निकट है ऐसे में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं भी अपनी पढ़ाई नहीं कर पा रहे है। स्कूली बच्चों के लिए सुबह और शाम का समय अध्ययनरत का होता है लेकिन बिजली न होने के कारण छात्र छात्राओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही इस बारे में जब यूपीसीएल के जिम्मेदार अधिकारियों से पूछा जाता है तो जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ते हुए नजर आते हैं। जल विद्युत निगम को पूछो जल विद्युत निगम के अधिकारियों से जानकारी लेने की कोशिश करते हैं जल विद्युत निगम के जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं बताया जा रहा है कि जल विद्युत निगम के ट्रांसफार्मर में खराबी के आने के कारण पिछले डेढ़ माह से बिजली की अधोघोषित कटौती हो रही है

अब सवाल खड़ा होता है कि जो जनपद पर्याप्त मात्रा में बिजली का उत्पादन कर रहा है वहां पर बिजली की अधो घोषित कटौती करना क्या सही है ?और ट्रांसफार्मर खराब है तो डेढ़ माह में ट्रांसफार्मर कर ठीक ना होना अपने में विद्युत आपूर्ति और जल विधुत निगम के पावर जनरेसन विभाग पर सवाल खड़ा करता है


