राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में बजाया डंका अंडर-17 आयु वर्ग में प्रदेश में पाया पहला स्थान

राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में बजाया डंका अंडर-17 आयु वर्ग में प्रदेश में पाया पहला स्थान

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -चम्पावत

युवा कल्याण विभाग द्वारा देहरादून में आयोजित खेल महाकुंभ की राज्य स्तरीय महिला कराटे प्रतियोगिता में चंपावत जिले के कराटे खिलाड़ी ने प्रदेश में अपना डंका बजाया है देहरादून के पीआरडी हाल में 3 से 5 फरवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय महिला कराटे प्रतियोगिता में चंपावत जिले की महिला कराटे खिलाड़ियों ने आठ गोल्ड मेडल सहित 19 पदक झटके हैं

तथा अंडर-17 आयु वर्ग में चंपावत जिला पूरे प्रदेश में प्रथम रहा इसके अलावा अंडर 21व अंडर-14 आयु वर्ग में चंपावत जिला पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा चंपावत जिले के कराटे कोच दीपक अधिकारी व विजय रावत के नेतृत्व में टीम ने शानदार प्रदर्शन कर चंपावत जिले का प्रदेश में नाम ऊंचा किया है

खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि पर डीएम चंपावत नरेंद्र सिंह भंडारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत सहित खेल प्रेमियों खुशी जताई जल्द ही खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा