हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-अवैध निर्माण पर सिटी मजिस्ट्रेट की बड़ी कार्रवाई, बेसमेंट में खनन करते जेसीबी व ट्रक को किया सीज

हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-अवैध निर्माण पर सिटी मजिस्ट्रेट की बड़ी कार्रवाई, बेसमेंट में खनन करते जेसीबी व ट्रक को किया सीज

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान -हल्द्वानी

Haldwani News: हल्द्वानी में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम और प्राधिकरण की कार्रवाई जारी है। आज अवैध निर्माण पर प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवालिक विहार में छापेमारी की है। इस दौरान प्राधिकरण की टीम को देख हड़कंप मच गया।

आज सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने शिवालिक बिहार में छापा मारते हुए बिना परमिशन से खोदे जा रहे बेसमेंट में खनन करते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। जहां जेसीबी से बेसमेंट की खुदाई की जा रही थी। सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने तत्काल काम बंद कराकर, खनन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया बताया जा रहा है

कि आवासीय नक्शा पास करके कमर्शियल निर्माण किया जा रहा था, लिहाजा सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर छापेमारी कर कार्रवाई की है। साथ ही बेसमेंट खोद रहे जेसीबी और ट्रक को भी सीज कर दिया है