
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर –दीपक नौटियाल

स्थान -उत्तरकाशी

जहां नगरपालिका एवं जिलापंचायत के आपसी विवाद के कारण आजाद मैदान बदहाल हो चुका है आपको बता दें कि यह मैदान नगरपालिका के अधीन मे रहता है पर जनवरी मे होने वाले माघ मेले के कारण नगरपालिका इस मैदान को जिलापंचायत के अधीन कर देती है


पर माघ मेला समाप्त होने के बाद दोनो विभाग इस मैदान की सुध नहीं ले रहे हैं कुछ समय पूर्व ही इस मैदान पर लाखों रूपये की घास विछाई गयी थी पर आज यहां कीचड ओर कूडे के ढेर के अलावा कुछ नहीं दिख रहा है चारों तरफ कूडे के ढेर एवं कीचड का शैलाव लगा हुवा है जिसके कारण स्थानीय लोगों एवं इस मैदान पर खेलने वाले युवा परेशान है बात की जाए नगरपालिका की तो प्रभारी प्रशासनिक अधिकारी कैलाश चन्द्र सेमवाल का कहना है

कि जिलापंचायत से पत्राचार किया जा रहा है ओर जल्द ही यहां फैली अव्यवस्था को दूर कर दिया जायेगा पर सवाल यहीं अटकता है कि लाखों रुपये की घास की भरपाई कोन करेगा


