एसडीएम ने करी खनन मीटिंग

एसडीएम ने करी खनन मीटिंग

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर – लक्ष्मण बिष्ट

स्थान- टनकपुर

चंपावत जनपद के टनकपुर शारदा खनन क्षेत्र में खनन शुरू करने को लेकर आज टनकपुर एसडीएम सुंदर सिंह ने तहसील सभागार में शारदा खनन व्यापारियों एवं स्टोन क्रेशर मालिकों के साथ खनन को लेकर मीटिंग करी, खनन व्यापारियों एवं स्टोन क्रेशर मालिकों के बीच आरबीएम की कीमतों को तय करने का मसला फंसा हुआ था

जिसे आज एसडीएम टनकपुर के द्वारा सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में दोनों पक्षों में समझौता करा कर समाप्त कर दिया गया और आपसी सहमति से आरबीएम का मूल्य ₹58 तय कर दिया गया है एसडीएम टनकपुर सुंदर सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि शारदा खनन से जुड़े व्यापारियों एवं स्टोन क्रेशर मालिकों के बीच कीमतों को लेकर जो विवाद था उसे आज सुलझा दिया गया है आपसी सहमति से ₹58 मूल्य तय किया गया है

साथ ही हर 15 दिन में मूल्यों का रिव्यू किया जाया करेगा यह आज तय हो गया है इसी के साथ अब माना जा रहा है कि आने वाले सोमवार से टनकपुर शारदा खनन क्षेत्र से खनन शुरू हो सकेगा