रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- विजय कुमार

स्थान- बागेश्वर

काफलीग़ैर तहसील के राइका असौ में शिक्षकों की कमी होने से अभिवावकों में नाराजगी है, अभिवावकों ने विद्यालय में लंबे समय से रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती नही किए जाने पर शिक्षा विभाग के प्रति रोष जताया।अभिवावकों ने रोष जताते हुए सीईओ कार्यालय के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया।कहा कि विद्यालय में महत्वपूर्ण विषयों में शिक्षकों की कमी बनी हुई है। जिसमें हाईस्कूल में अंग्रेजी, इण्टरमीडिएट में भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान एवं राजनीति विज्ञान विषय में पद रिक्त हैं

प्रवक्ताओं के नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं का पठन पाठन ठीक से नही हो पा रहा है। विज्ञान वर्ग में रूचि रखने वाले छात्र इससे अत्यधिक प्रभावित हो रहे हैं। जिस कारण छात्र महंगे खर्च पर अन्यत्र प्रवेश लेने को मजबूर हैं।नाराज ग्रामीणों ने शिक्षकों की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, और जल्द रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति नही किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।