
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- गोविन्द रावत

स्थान- रानीखेत अल्मोड़ा


अल्मोडा जिले के रानीखेत विधानसभा के श्रद्धानंद मैदान में ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना एवं उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा बिच्छू घास से रेशा, धागा एवं कपड़ा तैयार करने हेतु रोजगार प्रशिक्षण शिविर का रानीखेत विधाय डॉ प्रमोद नैनवाल, पर्यटन सलाहकार भास्कर खुल्बे, सचिव ग्राम्य विकास विभाग डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम, जिलाधिकारी अल्मोड़ा वंदना सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अंशुल कुमार एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत जयकिशन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर उदघाटन किया।


रानीखेत विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य पहाड़ के उत्पादों का वैज्ञानिक दोहन कर रोजगार पैदा करना है। विभिन्न महिला समूहों को बिच्छू घास (सिसौण) से ऑर्गेनिक चाय तथा रेशे से कपड़ा बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।


