
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- दीपक अधिकारी

स्थान- देहरादून


उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की तैयारियों पर मंथन शुरू हो गया है, चारधाम यात्रा प्रशासन संगठन की यात्रा व्यवस्था बैठक 7 फरवरी को ऋषिकेश में आयोजित होगी। मिली जानकारी के मुताबिक चार धाम यात्रा व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर वृहत्त उच्चस्तरीय बैठक 7 फरवरी को शाम तीन बजे से नगर निगम स्वर्ण जयंती सभागार ऋषिकेश में गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी है बैठक में आगामी चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की तैयारियों की रुपरेखा तय होगी।


वही बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय का कहना है की पिछले वर्ष के भांति इस वर्ष भी यात्रा सरल और सुगम होगी सरकार पूरी तरह से यात्रा के लिए तैयार है, आपको बता दे की उत्तराखंड में 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो जायेगी। श्री गंगोत्री- यमुनोत्री धाम के कपाट परंपरा गत रूप से अक्षय तृतीया के दिन खुलते है जबकि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल, और श्री हेमकुंट साहिब के मई माह में खुलेंगे वही केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 18 फरवरी शिवरात्रि के अवसर पर तय होगी।


