फैक्ट्री और रिसॉर्ट में पहुँचा विनोद आर्य,मीडिया के कैमरों को देखकर मुँह छुपा कर भागा..

फैक्ट्री और रिसॉर्ट में पहुँचा विनोद आर्य,मीडिया के कैमरों को देखकर मुँह छुपा कर भागा..

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर – भगवान सिंह

स्थान -पौड़ी

पौड़ी जिले के अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य का बाप और कुकर्म का आरोपी पूर्व भाजपा नेता विनोद आर्य संदिग्ध परिस्थितियों में गंगा भोगपुर स्थित अपने रिसोर्ट और कैंडी फैक्ट्री पहुँचा,एक महिला सहित तीन लोगों के साथ विनोद आर्य ने घंटों तक फैक्ट्री और रिसोर्ट में छानबीन की!मीडिया मौके पर पहुंची तो विनोद आर्य मुँह पर रुमाल लपेटकर मीडिया के सवालों से बचते हुए कार में बैठकर बैरंग भाग निकला

,यह घटना फैक्ट्री पर तैनात पुलिस की मौजूदगी में हुयी!अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की गंगा भोगपुर स्थित कैंडी फैक्ट्री और वनंतरा रिसोर्ट,हत्या काण्ड के बाद से पुलिस की सुरक्षा में है। 24 घंटे पुलिस और पीएससी रिसोर्ट और फैक्टरी की निगरानी कर रही है,अंकिता हत्याकांड केस कोर्ट में विचाराधीन है,ऐसे में रिसोर्ट में मौजूद पुलिस द्वारा विनोद आर्य को अंदर जाने से नहीं रोका जाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गम्भीर सवाल खड़े करता है,क्योंकि विनोद आर्य के पास फैक्ट्री और रिसोर्ट में अंदर जाने की किसी भी प्रकार की पुलिस और कोर्ट से कोई परमिशन भी नहीं थी। ऐसे में चोरी छिपे फैक्ट्री और रिसोर्ट में करीब ढाई से तीन घंटे तक विनोद आर्य ने क्या छानबीन की ये गम्भीर सवाल खड़ा होता है! दिलचस्प यह भी है

कि मीडिया के पहुंचने की सूचना जैसे ही विनोद आर्य को मिली वह आनन-फानन में फैक्ट्री से बाहर मुंह पर रुमाल बांधकर निकलते हुए बिना मीडिया के सवालों का जबाब दिये भाग निकला।समाजसेवी और काँग्रेस नेत्री सुजाता पॉल ने इस घटनाक्रम पर भाजपा सरकार और पुलिस को आड़े हाथ लिया है