
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -देहरादून

हिमाचल में हुए कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले के तार उत्तराखंड से जुड़ते नजर आ रहें हैं। आरोपियों की तलाश में सीबीआई ने उत्तराखंड में अलग अलग स्थानों पर छापे मारे हैं।बताया जा रहा है

कि हिमाचल में कांस्टेबल भर्ती के आरोपियों को तलाशने के लिए सीबीआई ने देहरादून और हरिद्वार में छापे मारे हैं। सीबीआई की चंडीगढ़ टीम ने छापेमारी की है।आपको बता दें कि हिमाचल में 1334 पदों पर कांस्टेबलों की भर्ती के लिए पिछले साल 27 मार्च को ऑनलाइन परीक्षा हुई थी। इस परीक्षा का रिजल्ट पांच अप्रैल को आया। इसके बाद भर्ती में धांधली का पता चला।बाद में हिमाचल के कांगड़ा में इस संंबंध में मुकदमा दर्ज किया गया।इसी सिलसिले में शुरुआती पूछताछ में परीक्षा पेपर लीक मामले के तार उत्तराखंड से जुड़ते नजर आए।

इसी इनपुट पर सीबीआई ने देहरादून और हरिद्वार में छापे मारे हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं मिली है।


