चंपावत: पशु मित्र संगठन जिला अध्यक्ष ने सरकार से पशु मित्रों को रोजगार देने की करी मांग, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

चंपावत: पशु मित्र संगठन जिला अध्यक्ष ने सरकार से पशु मित्रों को रोजगार देने की करी मांग, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- लक्ष्मण बिष्ट

स्थान- चंपावत

चंपावत जिले के पशु मित्रों की पशु चिकित्सालय व पशुपालन विभाग में संविदा या अन्य सोर्स से रोजगार देने की मांग मुखर होने लगी है चंपावत जिले के पसुमित्र संगठन के जिला अध्यक्ष पंकज कुमार आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि चंपावत जिले के 30 पशु मित्रों को पिछले वर्ष आरसेटी चंपावत के द्वारा दो माह का प्रशिक्षण दिया गया था तथा पशु मित्रों को आश्वासन दिया था कि उन्हें जिले के दूरस्थ पशु चिकित्सालय या पशुपालन विभाग में संविदा या अन्य सोर्स से रोजगार दिया जाएगा पर अभी तक पशु मित्रों को रोजगार देना तो दूर उनकी सुध तक नहीं ली जा रही है जिस कारण पशु मित्र अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं

आर्य ने बताया कि पशु मित्रों के द्वारा रोजगार की मांग को लेकर पूर्व में पशुपालन सचिव व डीएम चंपावत को रोजगार देने की मांग को लेकर ज्ञापन भी दिया जा चुका है उन्होंने कहा सभी पशु मित्रों को ट्रेनिंग के दौरान पशु चिकित्सकों के द्वारा कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण व पशुओं के इलाज संबंधी प्रशिक्षण दिया गया था आर्य ने कहा आज जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में कई पशु चिकित्सालय पशु चिकित्सको व पशु कर्मियों के अभाव मे बंद हैं जिस कारण पशुपालकों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तथा कई मवेशी इलाज के अभाव में दम तोड़ चुके हैं वही जिलाध्यक्ष आर्य ने कहा अगर सरकार पशु मित्रों को रोजगार नहीं देती है तो जिले के सभी पशु मित्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे उन्होंने सरकार व प्रशासन से जल्द से जल्द पशु मित्रों को दूरस्थ पशु चिकित्सालयो में रोजगार देने की मांग करी है