
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- धर्मराज

स्थान- हरिद्वार


खबर हरिद्वार से हैं जहाँ रावली महदूद में खंबे में आ रहे करंट से एक गाय की मौत हो गई रावली महदूद के मुख्य मार्ग पर लगे ट्रांसफार्मर के खंबे में बरसात के चलते करंट आ रहा था जिसकी चपेट में एक गाय के आ जाने से गाय की मौत हो गई स्थानीय निवासियों का कहना है कि उक्त स्थान पर इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं घटित हो चुकी है जिसके लिए विद्युत विभाग को शिकायतें भी की गई थी


उसके बाद भी विद्युत विभाग ने शिकायतों का संज्ञान नहीं लिया और आज विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते करंट लगने से एक और गाय की जान चली गई स्थानीय लोगों का कहना है कि इस वक्त बरसात का मौसम चल रहा है और बरसात में लोहे के खम्बो मे करंट आने की संभावनाएं अधिक बनी रहती है जिसका खामियाजा स्थानीय नागरिकों को भुगतना पड़ता है तथा करंट लगने का खतरा बरसात के मौसम में अधिक बढ़ जाता है जिसके लिए विद्युत विभाग तमाशबीन बने बैठा है आज विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते एक गाय क़ी करंट लगने से मौत हो गई।


