
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- धर्मराज

स्थान- हरिद्वार


गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आज एसएसपी अजय सिंह की प्रेरणा से हरिद्वार पुलिस ने “स्वच्छ भारत अभियान” में अपनी छोटी सी भूमिका तय करते हुए हर की पैड़ी के निकट स्थित विष्णुघाट को गोद लिया।


पवित्र मंत्रोच्चार के बीच एसएसपी अजय सिंह ने एसपी क्राइम रेखा यादव, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, एसपी देहात स्वप्न किशोर, सी ओ सिटी मनोज ठाकुर ,सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल, सीओ रुड़की पल्लवी त्यागी, शहर क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष, शहर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत चौकी इंचार्ज एवं अन्य पुलिस ऑफिसर्स तथा व्यापार मंडल से संजीव नैयर, के बीच पवित्र दीप प्रज्वलित कर माँ गंगा को साक्षी मान घाट की जिम्मेदारी सम्हाली। पावन गंगा माता के किनारे स्थित विष्णुघाट की देखभाल, साफ-सफाई एवं रखरखाव अब हरिद्वार पुलिस के जिम्मे रहेगी।


