एसजीएसटी में किए गए सुधारों की जानकारी दी, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

एसजीएसटी में किए गए सुधारों की जानकारी दी, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- धर्मेंद्र सिंह

स्थान- मसूरी

होटल एसोसिएशन मसूरी के साथ एसजीएसटी अधिकारियों ने बैठक की और उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना साथ ही विभाग के माध्यम से एसजीएसटी में किए गये सुधारों की जानकारी दी और डेस्टिनेशन पर्यटन को बढाने का आहवान किया गया वहीं बैठक में एसजीएसटी के सरलीकरण करने की जानकारी भी दी

इस मौके पर सहायक आयुक्त राज्य कर अनुराग मिश्रा ने कहा कि मसूरी पर्यटन के लिए राज्य का प्रमुख शहर है जहां पर पर्यटन को बढावा देने में होटल उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका है बैठक में होटलियर्स के बीच राज्य कर को लेकर कई भ्रांतियां थी जिसें फिक्स एसेटस और कैपिटल एक्सपंडीचर पर समस्यायें थी जिसको सुनने के बाद उसका समाधान किया गया और उनके सुझावों को सुना गया

इस मौके पर अधिवक्ता मोहन पेटवाल ने कहा कि एसजीएसटी ने यहां पर बैठक की जिसमें उच्चाधिकारियों ने भाग लिया और इस तरह की बैठकें समय समय पर करते रहते हैं जिससे समस्याओं का समाधान होता है और पर्यटन को बढावा मिलने के साथ ही राज्यकर में वृद्धि होगी