उत्तरकाशी माघ मेला में प्लास्टिक प्रदूषण एवं गंगा की स्वच्छता पर पर्यावरण संरक्षण की सुंदर प्रस्तुति

उत्तरकाशी माघ मेला में प्लास्टिक प्रदूषण एवं गंगा की स्वच्छता पर पर्यावरण संरक्षण की सुंदर प्रस्तुति

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- दीपक नौटियाल

स्थान- उत्तरकाशी

माघ मेला उत्तरकाशी मे रा इ का- गढ़ बरसाली की इको ग्रीन टीम द्वारा माघ मेला 2023 में “मेरी उत्तरकाशी – मैं ही सँवारूं” थीम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण की सुंदर प्रस्तुति पेश की गई। जिसके अंतर्गत प्रतिभागियों द्वारा घर से ही विभिन्न प्रकार के कचरे को कैसे निस्तारित करें, प्लास्टिक बर्तनों की तले पर अंकित विभिन्न प्रकार के नंबरों का अर्थ, उत्तरकाशी शहर की वर्तमान स्थिति, कविता, पहेली आदि के द्वारा ज्वलंत मुद्दों को सरल तरीके से समझाया गया।

कार्यक्रम के संचालक एवं “इको ग्रीन टीम” के संरक्षक मंगल सिंह पंवार ने बताया कि छात्र – छात्राओं ने प्रायोगिक तरीके से प्रदर्शन करके दिखाया कि कैसे हम अपने व्यक्तिगत घरों से ही विभिन्न प्रकार के कूड़े को अलग – अलग कर कूड़े की समस्या से निजात पा सकते हैं। क्योंकि विद्यालय के छात्र-छात्रा पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। वहीं प्रत्येक घरों में पर्यावरण प्रेरक का भी काम कर सकते हैं

बच्चों ने विभिन्न प्रकार के प्लास्टिक कूड़े को बड़ी बारीकी से बोतलों में भरकर यह दिखाया कि किस प्रकार बिखरे कुड़े को एक ही जगह में संग्रहित किया जा सकता है, और क्यारियों में ईंट की जगह बोतलों को लगाकर बाड़ के रूप में भी प्रयोग किया जा सकता है।

आगे शिक्षक मंगल सिंह पंवार ने बताया कि भविष्य में जिला प्रशासन एवं नगर पालिका के साथ मिलकर बाडा़हाट नगर पालिका के सेवित क्षेत्र के जितने भी विद्यालय हैं, उनमें “मेरी उत्तरकाशी- मैं ही संँवारूं” क्रमबद्ध कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। तथा इको क्लब द्वारा संचालित गतिविधियों के माध्यम से इस कार्यक्रम को संचालित किया जाएगा। जिससे प्रत्येक वार्ड से कूड़े का निस्तारण अधिक से अधिक किया जा सके। कार्यक्रम को जनता के द्वारा खूब सराहा गया। कार्यक्रम के अंत में संचालक द्वारा पंडाल में उपस्थित मुख्य अतिथियों एवं आम जनमानस को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई