
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- जसवीर सिंह

स्थान- लक्सर


लक्सर पुलिस ने जमीनी विवाद के कारण हुई किसान की हत्या में शामिल एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम धर्मपाल है जो लक्सर कोतवाली क्षेत्र के कबूलपुरी रायघटी गांव का निवासी है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस ने हत्या में हत्या में प्रयुक्त की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। रोशनाबाद स्थित पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर एसएसपी अजय सिंह ने पूरे मामले का खुलासा किया।


उन्होंने बताया कि कबूलपुरी रायघटी गांव निवासी किसान नरेंद्र और धर्मपाल के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। बीते शुक्रवार की गांव से कुछ दूरी पर खेत में दोनों किसान शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान दोनों में कहासुनी हो गई और आवेश में आकर धर्मपाल ने नरेंद्र पर कुल्हाड़ी से वार दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में मृतक के भाई ने चार लोगो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी धर्मपाल को आज गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा मामले की जांच जारी है और जल्द ही फरार हुए अन्य तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


