
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- जसवीर सिंह

स्थान- लक्सर


लक्सर के कबूलपूरी रायघटी गांव निवासी एक 50 वर्षीय की हत्या से सनसनी मच गई। 50 वर्षीय नरेन्द्र सिंह की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई बताया जा रहा की है मृतक के दोस्त ने ही कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या की है और वारदात के बाद वो मौके से फरार हो गया। कबूल पुरी राय घटी गांव निवासी नरेंद्र और धर्मपाल बीती शाम गंगा किनारे शराब पीने गए थे। शराब पीने के दौरान दोनों दोस्तों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर आरोपी धर्मपाल ने अपने पास मौजूद कुल्हाड़ी से नरेंद्र के ऊपर हमला कर दिया।


कुल्हाड़ी के वार से नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही लक्सर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक ग्रामीण के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण के शव को रुड़की के सिविल अस्पताल भेज दिया है। लक्सर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि कबूलपुरी राय घटी गांव में हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें रवाना कर दी गई है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


