

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- गोविन्द रावत

स्थान- सल्ट अल्मोड़ा


अल्मोड़ा जिले के विकास खंड सल्ट में भाजपा ने सल्ट मंडल में भगवत बोरा को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। सल्ट ब्लॉक मुख्यालय के मौलेखाल बाजार में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने नये अध्यक्ष भगवत बोरा को मालाएँ पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया और आतिशबाजी करके मिठाई बाँटी। भगवत बोरा ने कहा कि हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और ज्येष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारियों को साथ लेकर माननीय विधायक महेश जीना के हाथों को मजबूत करेंगे।


उन्होंने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी को पूरी निष्ठा के साथ और ऊँचाइयों तक पहुँचाने का प्रयास करूँगा ।इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र भंडारी, भाजपा जिला महामंत्री विक्रम बिष्ट, भाजपा वरिष्ठ नेता विनोद ध्यानी, सुजीत चौधरी , दिनेश पंवार, महेंद्र सिंह राणा, मेहरबान सिंह, सूरज रावत, जयपाल, विनोद अधिकारी, राधा कोहली, गणेशी देवी, श्याम भंडारी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


