चोरी की चार बाइकों के साथ एक बाइक चोर गिरफ्तार

चोरी की चार बाइकों के साथ एक बाइक चोर गिरफ्तार

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- अज़हर मलिक

स्थान- काशीपुर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पिछले काफी लंबे समय से अज्ञात चोरों द्वारा दोपहिया वाहन चोरियों को लेकर पुलिस व जनता काफी हद तक परेशान थी। इसी की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस को निर्देशित किया की सीसीटीवी कैमरे की मदद से इन चोरों को गिरफ्त में लाया जाए। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह और सीओ वंदना वर्मा के संयुक्त निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी और उन्होंने एक वाहन चोर को बाइक समेत धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर तीन अन्य और मोटरसाइकिल कुंडेश्वरी रोड स्थित एक झोपड़ी के बरामद कराई । पूछताछ के दौरान पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम अब्बास पुत्र छोटू निवासी भरतपुर टांडा जिला मुरादाबाद बताया । आज कोतवाली परिसर में घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति नशे की पूर्ति करने के लिए चोरियों को अंजाम देता था। आज पुलिस ने इस व्यक्ति से चार मोटरसाइकिलें चोरी की बरामद की हैं। पुलिस इस व्यक्ति के अपराधिक इतिहास खंगालने में लगी हुई है। फिलहाल पुलिस ने उक्त व्यक्ति को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।