ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संघ चमोली का अनिश्चितकालीन धरना जारी है, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संघ चमोली का अनिश्चितकालीन धरना जारी है, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- संदीप

स्थान- चमोली

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संघ चमोली का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी रहा। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी के पदों का कार्यात्मक एकीकरण किए जाने के विरोध करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है । संगठन के जिला महामंत्री विपिन सेमवाल का कहना है कि शासन की ओर से आदेश जारी कर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी के पदों का कार्यात्मक एकीकरण किया गया है जो कि उनके संगठन को मान्य नहीं है ।उनका कहना है कि इससे उनके संवर्ग के हितों पर कुठाराघात हो रहा है।

उन्होंने कहा कि शासन की ओर से इस मामले में उनके संवर्ग से पूर्व में किसी भी प्रकार की वार्ता नहीं की गई है। इन पदों का कार्यात्मक एकीकरण करने जनहित में यदि आवश्यक हो तो पंचायत राज और ग्राम विकास विभाग को पूर्ण रूप से विलय कर दोनों विभागों को शासन स्तर से ग्राम पंचायत स्तर तक के समान वेतनमान पदों पर नियुक्ति की तिथि के आधार मानते हुए समान रूप से पदोन्नति दिए जाने एवं ज्येष्ठता निर्धारण करते हुए विलय किया जाए ताकि उनके संवर्ग के हितों की रक्षा हो सके ।

बता दे ग्राम पंचायत विकास अधिकारी जिला पंचायत राज विभाग के अंतर्गत आते हैं, ग्राम विकास अधिकारी खंड विकास अधिकारी कार्यालय के अंतर्गत आते हैं। ऐसे में शासन स्तर पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को खंड विकास कार्यालय के उन कार्यों का उन कार्यों का दायित्व भी सौंपा गया है जिसे ग्राम विकास अधिकारी करते आ रहे हैं जिसका के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विरोध कर रहे हैं