

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- संजय कुंवर

स्थान- जोशीमठ


साल की पहली बर्फबारी से सीमांत जोशीमठ छेत्र हुआ शराबोर, सुबह से छेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों चिनाप वैली,लामबगड़ खिरों घाटी,कल्प घाटी उर्गम, धौली गंगा घाटी के दूरस्थ गांव कर्छो,तुगासी,करछी गांव,बड़ागांव, भविष्य बदरी,भल गांव,सूराईठोटा सहित कुंवारी बुग्याल गोरसों बुग्याल और हिम क्रीडा स्थली औली में भी जबरदस्त हिमपात होने की खबर है,


वहीं बर्फबारी के चलते 14 किलोमीटर लम्बी जोशीमठ औली सड़क पर फ़िलहाल वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है,वहीं जोशीमठ नगर के सभी वार्डों में भी बर्फबारी हुई है,बर्फबारी के चलते जोशीमठ नगर में प्रशासन के आपदा बचाव राहत कार्य जारी है हालंकि असुरक्षित भवनों के ध्वस्तीकरण सहित भवनों के सर्वे और अन्य कार्य जरूर प्रभावित हुए है,लेकिन जोशीमठ नगर में ठंड और शीत लहर के कहर और हल्की बर्फबारी के बाद अभी हालात सामान्य है, राहत शिविरों में सभी व्यवस्थाएं बदस्तूर जारी है, ठंड से बचाव के लिए पालिका द्वारा अलाव और प्रशाशन द्वारा प्रभावितों के लिए रूम हीटर ओर अन्य सामग्री भी दी गई है,


